फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फसल काटने गए युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


झांसी। बरुआसागर थाना इलाके में युवक ने मासूम बेटे के सामने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पास में ही खेत पर पत्नी और मां भी मौजूद थीं। युवक के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पड़ताल में जुटी है। बरुआसागर के टपरियन बढ़ाई गांव निवासी महाराम का बेटा करनजू अहिरवार खेतीबाड़ी करता था। परिजन ने बताया कि बुधवार को करन अपनी पत्नी राजाबेटी और मां मीरा के साथ खेत पर फसल काट रहा था। दोपहर बाद वह अपने चार साल के बेटे को लेकर पेड़ के नीचे आराम करने चला गया। इसी दौरान वह रस्सी का फंदा बनाकर पेड़ पर लटक गया। यह देख बेटे ने मां को बताया कि पिता झूला झूल रहे हैं। इस पर परिजन दौड़कर आए। उन्होंने आनन-फानन हंसिये से फंदा काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि मृतक की तीन बेटियां हैं। परिजन ने बताया कि तीन साल पहले करन के पिता महाराम ने भी फंदा लगाकर जान दे दी थी। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें