फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शादीशुदा प्रेमिका से घर पर मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रेमिका, उसके पति एवं अन्य परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बबीना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा प्रेमिका से घर पर मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारोपी फरार हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका, उसके पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चारों लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


भारत यादव उर्फ गोलू (28) पुत्र रामकुसुम प्राइवेट काम करता था। गांव के एक व्यक्ति की पत्नी से उसके प्रेम संबंध थे। शनिवार को भारत अपने चचेरे भाई पुष्पेंद्र के साथ राजगढ़ गया था। शाम को दोनों राजगढ़ से अपने गांव लौट आए। पुष्पेंद्र तो घर चला गया लेकिन भारत अपने घर न जाकर गांव के बाहर ही रुक गया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि रात में भारत ने अपने दोस्तों के साथ शराब पी। इसके बाद वह अपनी शादीशुदा प्रेमिका के घर जा पहुंचा। उस समय प्रेमिका का पति एवं अन्य घरवाले सो रहे थे। भारत के आने पर प्रेमिका ने दरवाजे खोल दिए। दोनों एक कमरे में थे। इसी दौरान पति की नींद टूट गई। पत्नी को कमरे में नहीं पाने पर उसने पहले इंतजार किया। जब कुछ देर हो गई तो वह उठा और पत्नी की तलाश की। पत्नी गांव के भारत के साथ एक कमरे में मिली। यह देख कर पति ने दरवाजा बाहर से बंद करके अन्य परिजनों को बुला लिया। इसके बाद भारत को पकड़कर सभी ने लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। अधमरा होने पर उसे सड़क पर फेंक दिया और पुलिस को सूचना दे दी। कुछ देर बाद बबीना पुलिस भी पहुंच गई। भारत यादव लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसे बबीना सीएचसी ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। भारत के परिजनों की तहरीर पर लाल सिंह, उसकी पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें