फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर में सो रहे युवक को चचेरे भाई ने मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खिलारा। मऊरानीपुर थाना इलाके में घर में सो रहे एक युवक के गले पर धारदार हथियार से वार कर निर्ममता से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के चचेरे भाई पर है। दोनों के बीच रिश्तेदार की बाइक से पेट्रोल की चोरी को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बुधवार की रात ग्राम कदौरा निवासी स्व. प्रागीलाल रैकवार का पुत्र जयप्रकाश रैकवार (35) अपने घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। रात तकरीबन डेढ़ बजे भतीजा आशू शौच जाने के लिए छत से नीचे आया। उसने चाचा को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। भतीजे की चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने जयप्रकाश को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, परंतु उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर डायल 112 और मऊरानीपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक की चाची रामकली ने पुलिस को बताया कि 24 अप्रैल को कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। जयप्रकाश ने अपने चचेरे भाई कृष्णा को रिश्तेदार की बाइक से पेट्रोल चोरी करते हुए पकड़ लिया था। इस बात को लेकर बुधवार की शाम जयप्रकाश और चचेरे भाई कृष्णा के बीच पहले बहस हुई थी और इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। परिवार के लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया था और सभी अपने-अपने घर चले गए थे। इसी खुन्नस में चचेरे भाई कृष्णा ने वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि कृष्णा दीवार फांदकर घर में घुसा और चारपाई पर सो रहे जयप्रकाश के गले पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

मृतक की मां मन्नूबाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई कृष्णा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मऊरानीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। आरोपी की तलाश जारी है, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें कि मृतक जयप्रकाश की 15 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

0000000000
तीन दिन पहले ही आया था गांव
मृतक जयप्रकाश रैकवार परिवार के साथ दिल्ली में रहता था। वहां वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। 25 अप्रैल को वह पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली गया था। वहां उसे एक गाय ने सींग मार दिया था, जिससे वह घायल हो गया था। तीन दिन पहले वह पत्नी और बच्चों को दिल्ली में छोड़कर अकेला घर लौट आया था। यहां उसकी हत्या हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें