फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दोस्त की बहन की सगाई से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। दोस्त की बहन की सगाई से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि, उसके साथ बाइक पर सवार गांव में ही रहने वाले दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। तीनों डंपर की टक्कर से हादसे का शिकार हुए।
बरुआसागर थाना इलाके के ग्राम निगोना खैरा निवासी करन (18) सोमवार को गांव में रहने वाले अपने दोस्त राहुल की बहन की सगाई में शामिल होने समथर गया था। भाई अजय ने बताया कि वहां से वह राहुल व एक अन्य दोस्त संजय के साथ बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दरम्यान रात तकरीबन 12 बजे बड़ागांव थाना इलाके में सीमेंट फैक्टरी के पास एक डंपर की टक्कर से उनकी बाइक असंतुलित हो गई, जिससे तीनों गिर गए। घटना में करन की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों दोस्त घायल हो गए, जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मृतक एक क्रशर पर काम करता था। जबकि, उसका बड़ा भाई पेंटिंग करता है। बहन निशा की शादी हो चुकी है। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें