- ग्राम स्यावरी के पृथ्वीपुर का मामला, झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम स्यावरी के पृथ्वीपुर में 6 दिन पूर्व युवक ने जहर खाया था। मंगलवार की शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पृथ्वीपुर निवासी मोहित कुशवाहा (22) 19 जून की सुबह अपने खेत पर गया था। जब वह वहां से वापस आया तो उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन ने पूछा तो बताया कि उसने जहर खा लिया है। उपचार के लिए मऊरानीपुर अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर यहां से उसे झांसी रिफर किया गया। जहां 6 दिन चले उपचार के बाद मंगलवार की शाम 7 बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम कराया। शव को देख परिजन चीख पुकारते हुए रोने लगे। मृतक के चाचा हरिहर कुशवाहा ने बताया कि वह तीन भाई हैं। सभी भाई शामिल खाते में लगभग 5 एकड़ जमीन में फूलों की खेती करते हैं। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।