एरच। छत से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। कस्बे के मोहल्ला रामगंज निवासी मोतीलाल कुशवाहा (40) शराब पीने का आदी था। सोमवार की रात आठ बजे वह छत पर बैठा था। इसी दौरान वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मोंठ सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजन में कोहराम है। संवाद