फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फांसी लगाकर नवविवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेरा। कटेरा के रोतयाना मोहल्ले में बृहस्पतिवार की सुबह खुशी(20) पत्नी प्रकाश रायकवार ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह खुशी नहाकर अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी। जब वह काफी समय तक नहीं निकली तो परिजनों को चिंता हुई। खुशी को आवाज देकर बुलाया तो दरवाजे की अंदर से कुंडी बंद मिली। घटना के समय पति कहीं गया था। घर पर सास गोमती अकेली थी। परिजनों ने खिड़की से देखा तो खुशी पंखे पर साड़ी के सहारे लटकी दिखाई दी। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़कर उसे बाहर निकाला तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर थानाध्यक्ष कटेरा कौशल किशोर मिश्रा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे व जांच करते हुए मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया। थानाध्यक्ष कटेरा कौशल किशोर मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना का कारण पता चलेगा। बताया जा रहा है कि मृतका का 24 नवंबर 2022 को स्वजातीय रायकवार सामूहिक विवाह सम्मेलन टीकमगढ़ में विवाह हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें