फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मां ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को प्रेमनगर थाना इलाके में एक विवाहिता का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। पति ने बताया कि मानसिक स्थिति ठीक न होने की वजह से पत्नी ने आत्महत्या की है। जबकि, मृतका की मां ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगरा के कृष्णा नगर निवासी शैलेंद्र साहू एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी नेहा का शव शुक्रवार को फंदे पर लटका मिला। उन्होंने बताया कि नेहा से उनकी मुलाकात सात साल पहले हुई थी। वह ट्रेन से मऊरानीपुर से झांसी आ रहे थे। गाड़ी में नेहा भी सवार थी। नेहा ने उन्हें बताया था कि वह अनाथ है। तभी नेहा उनके साथ घर चली आई थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली थी।
शैलेंद्र का कहना है कि उसे बाद में पता चला था कि नेहा के माता-पिता जीवित हैं और वह मऊरानीपुर के बुखारा की रहने वाली है।
वहीं, मृतका की मां कुसुम अहिरवार का आरोप है कि नेहा जब हाईस्कूल में पढ़ रही थी, तब शैलेंद्र उसे प्रेमजाल में फंसाकर भगाकर ले गया था और शादी कर ली थी। दामाद उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। दामाद ने ही गला दबाकर हत्या करने के बाद नेहा को फंदे पर लटकाया है।
विज्ञापन

मां ने बताया कि नेहा की उम्र 22 साल है। शादी के वक्त वह केवल 15 साल की थी। जबकि, पति ने मृतका की उम्र 27 साल बताई। मृतका का पांच साल का एक बेटा भी है।
घटना के बारे में प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें