फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पति और देवर के बीच हो रहा था झगड़ा, महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 08 Oct 2022 12:16 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में पति और देवर के बीच हो रहे झगड़ा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। महोबा के ग्राम चुरारा निवासी राकेश और उसकी पत्नी वंदना कोरी (34) दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। नवरात्रि के पहले दिन ही वह अपने गांव लौटे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति और देवर के बीच हो रहे झगड़े के दौरान एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महोबा के ग्राम चुरारा निवासी राकेश और उसकी पत्नी वंदना कोरी (34) दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। नवरात्रि के पहले दिन ही वह अपने गांव लौटे थे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को घर में राकेश अपने छोटे भाई के साथ बैठकर किसी बात पर चर्चा कर रहा था। इसी बीच दोनों भाइयों का किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। इस बीच वंदना घर के एक कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। जब तक पति उसे बचाने पहुंचता, तब तक वंदना साड़ी का फंदा बनाकर उस पर झूल चुकी थी। आनन-फानन उसे फंदे से उतारा गया। परिजन इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां रात में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें