फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लोन दिलाने के नाम पर महिला से 44 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
टहरौली। ग्राम बिजना थाना उल्दन निवासी जानकी देवी कुशवाहा ने प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने एसवीसीएल कंपनी से 50 हजार रुपये का लोन कराया था। उनके खाते में पीएनबी बैंक टहरौली से मात्र 4454 रुपये ही आए। आरोप है कि कंपनी का कर्मचारी अतुल निवासी झिलमऊ मार्ग, थाना महाराजपुरा जिला छतरपुर मप्र उन्हें गुमराह कर शेष 44,540 रुपये निकलवाकर ले गया। पीड़िता ने काफी प्रयास किया लेकिन आरोपी का पता नहीं चला। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें