फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बबीना के जंगलों से काटकर ले जाई जा रही एक ट्रक लकड़ी बरामद

Sun, 07 Apr 2024 01:09 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- पाल कॉलोनी में वन कर्मियों ने ट्रक को रोका, चालक ट्रक छोड़कर भागा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। बबीना के गांव कोटी के जंगलों से अवैध रूप से काटकर ले जाई जा रही एक ट्रक लकड़ी को वन विभाग की टीम ने बरामद कर लिया है। इसमें कई तरह की 50 क्विंटल से अधिक लकड़ी थी। ग्वालियर मार्ग स्थित पाल कॉलोनी में देर रात की गई कार्रवाई के दौरान चालक लकड़ी से भरा ट्रक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। विभागीय अफसर प्रकरण की जांच में जुटे हैं।
वन विभाग ने जंगलों से अवैध रूप से लकड़ी काटने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार देर रात विभाग के अफसरों को सूचना मिली कि बबीना से सटे हुए जंगलों से लकड़ी काटकर दतिया की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलने पर सक्रिय हुई वन विभाग की टीम ने ग्वालियर मार्ग स्थित पाल कॉलाेनी पर ट्रक को रोका तो अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक भाग निकला। टीम ने जांच की तो ट्रक में नीम, करधई, बबूल, चिलबिल प्रजाति की लगभग 50 क्विंटल लकड़ी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक को जब्त कर वन विभाग के अफसर जांच में जुटे हुए हैं। कार्रवाई के दौरान वन दरोगा महेश कुमार यादव, वन रक्षक मनोज श्रीवास, ज्ञान सिंह मौजूद रहे। प्रभागीय वन अधिकारी जेबी शेंडे ने बताया कि ट्रक से पचास क्विंटल लकड़ी बरामद की गई है। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। अवैध रूप से लकड़ी काटने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें