फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में यात्री की मौत, पत्नी के साथ शव को उतारकर भागा चालक

विज्ञापन
पीडित महिला से जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
झांसी (मऊरानीपुर) । अंबेडकर तिराहे पर शनिवार की सुबह बस चालक एक वृद्ध के शव के साथ महिला को रास्ते में छोड़कर भाग गया। शव के साथ महिला को रोते देख आसपास के लोग भी पहुंचे। उससे घटना के बारे में जानकारी ली। लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला ने बताया वह अपने पति हरिदयाल के साथ दिल्ली से मर्द मऊ छतरपुर जा रही थी। मऊरानीपुर के पास बस के पहुंचते ही पति की सांस की बीमारी की वजह से सांस फूलने लगी। इसके बाद उसने बस में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद बस चालक पति के शव के साथ महिला को भी अंबेडकर चौराहे पर उतारकर चला गया। पुलिस ने महिला से घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद शव ले जाने के लिए उसे साधन उपलब्ध कराया। उसी वाहन से उसे भी रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें