फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बगैर हेडलाइट के दौड़ रहे ट्रैक्टर ने घर के बाहर खड़ी महिला को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


झांसी। रक्सा के सिमरा गांव में घर के बाहर खड़ी महिला को बिना हेडलाइट जलाए ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्राली घटना स्थल पर छोड़कर भाग निकला। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया।सिमरा गांव निवासी बलवीर यादव की पत्नी राममूर्ति (45) मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे घर के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल डाला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक बिना हेडलाइट जलाए ही ट्रैक्टर दौड़ा रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग निकला। हादसे की आवाज सुन परिजन बाहर निकल आए। जमीन पर लहूलुहान हाल में राममूर्ति पड़ी थी। मेडिकल कॉलेज ले जाने पर उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। यह ट्रैक्टर-ट्रॉली अंबावाय के एक पूर्व प्रधान की बताई जा रही। रक्सा थानाध्यक्ष परमेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी चालक को तलाशा जा रहा है। ब्यूरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें