फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: संपूर्ण समाधान दिवस मे आए कुल 34 प्रार्थना पत्र, छह का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
गरौठा। शनिवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की खासी भीड़ रही। उपजिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस मौके पर संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 34 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से 6 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी ने आने वाली शिकायतों काे एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 12, पुलिस के 10, विद्युत के 5, अन्य के 2 प्रार्थना पत्र आए। इस मौके पर नायब तहसीलदार रामदत्त, सीओ राजेश राय, वन क्षेत्राधिकारी अवधेश प्रताप सिह बुंदेला, एसडीओ विद्युत, प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही, गुरसराय थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय, ककरवई प्रभारी निरीक्षक के अलावा शिक्षा विभाग, जल संस्थान, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग सहित समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें