फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने पर शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित फौजी चौराहा के पास एक प्राइवेट शिक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई।
विज्ञापन

केके पुरी कॉलोनी निवासी पूर्व पार्षद जगदीश सिंह निरंजन के पुत्र राघवेंद्र सिंह निरंजन (35) प्राइवेट शिक्षक थे। बुधवार की शाम करीब पांच बजे वह ट्यूशन पढ़ाने के लिए स्कूटी पर सवार होकर घर से निकले। अभी वह फौजी चौराहा के पास पहुंचे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। स्कूटी रोककर वह सड़क किनारे बैठ गए और कुछ ही समय के भीतर उनकी मौत हो गई। मौके से निकल रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मौत का कारण बीमारी मान रही हैै।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें