झांसी। सोमवार शाम इलाइट चौराहा के पास शराब के नशे में एक सेना के जवान ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नवाबाद पुलिस को संभालने में पसीना छूट गया। पुलिस के आने से पहले वह भागकर इलाइट चौराहा आ गया। यहां चौराहे पर कपड़े उतारकर हंगामा शुरू कर दिया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस काबू कर उसे थाने लाई। सूचना मिलने के बाद आर्मी पुलिस उसे अपने साथ ले गई।