फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जैन मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम और प्रतियोगिता हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
सकरार। श्री 1008 नेमिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में दस लक्षण महापर्व के तीसरे दिन धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। प्रातः श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा की गई। प्रथम शांतिधारा नवल जैन, विवेक जैन, विधि जैन, अंकित जैन और विशुद्ध जैन चौधरी परिवार को मिली। दीपेंद्र जैन, प्रकाश जैन और सुभाष जैन सहित अन्य परिवारों ने भी शांतिधारा की। धर्मसभा में उत्तम अर्जव धर्म का संदेश दिया गया। इसमें मन, वचन और कर्म में सरलता तथा निष्कपटता रखने को अर्जव धर्म बताया गया। संध्या में संगीतमय आरती के बाद विजय जैन ने शास्त्र वाचन किया। श्री 108 विद्यासागर सभागार में बच्चों की एक मिनट प्रतियोगिता हुई। रिया जैन ने मंच संचालन किया। विजेताओं को गजेंद्र जैन, रेखा जैन, हर्ष जैन और रिया जैन ने पुरस्कार दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें