फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: किशोरियों का सौदा करने वालों की तलाश में गांव-गांव जाएगी पुलिस टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। शादी के लिए किशोरियों के खरीद-फरोख्त किए जाने के रैकेट के सामने आने के बाद अब पुलिस की नींद टूटी है। इस रैकेट की धरपकड़ के लिए गांव-गांव में पुलिस टीम सक्रिय की जाएगी। रविवार को इस संबंध में एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने आदेश जारी करते हुए पुलिस टीम भी गठित की है। इसकी जांच की कमान अपर पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान को सौंपी गई है। अमर उजाला ने 7 जून के अंक में गांव गांव में ओडिशा से खरीदकर लाई जाने नाबालिग लड़कियों के बारे में खबर प्रकाशित की थी। इस तरह का सौदा करने वाले कई गिरोह यहां सक्रिय हैं। इनका जाल मुरैना से लेकर बुंदेलखंड के गांव-गांव में बिछा हुआ है। ओडिशा से नौकरी दिलाने के बहाने यह गरीब परिवार की लड़कियों को लेकर यहां आते हैं। इसके बाद उनका ऊंची कीमत पर सौदा कर दिया जाता है। इन लड़कियों को खरीदने वाले इनके साथ बर्बरता करते हैं। इन लड़कियों को न किसी से मिलने दिया जाता है न इनको घर जाने की इजाजत होती है। खबर प्रकाशित होने के बाद एसएसपी ने थाना वार टीम बनाकर इनकी पड़ताल कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें