बबीना। मंगलवार की सुबह ग्राम मानपुर में तालाब के निकट एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीणों को तालाब के निकट पेड़ पर एक युवक का शव रस्सी से लटकता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने बबीना पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त गांव के ही 24 वर्षीय युवक अंकित अहिरवार पुत्र रूप सिंह के रूप में की गई है। युवक मानपुर चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक मोटर वाइंडिंग का काम करता था। मृतक के पिता मिस्त्री का काम करते हैं। मृतक उनके तीन पुत्रों में सबसे बड़ा था। बबीना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। ब्यूरो