फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 01 Nov 2022 12:22 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

युवक पटरी पार करने के दौरान युवक हादसे का शिकार हुआ। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के बरुआसागर में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पटरी पार करने के दौरान युवक हादसे का शिकार हुआ। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


बरुआसागर निवासी शोभाराम साहू क्रशर पर काम करते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मनोज साहू (33) पंक्चर बनाने की दुकान खोले हुए था। रविवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर की ओर लौट रहा था।

रास्ते में पड़ने वाले अंडरब्रिज में पानी भरा हुआ था, इस पर वह पटरी के ऊपर से गुजरा। इसी दरम्यान वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि मृतक के दो बच्चे अभिमन्यु (5) व मिन्नू (3) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें