पेट्रोल पंप पर घटतौली की जांच कर रही टीम ने शिवपुरी रोड स्थित हाजी पेट्रोल पंप पर डीजल की मशीन में गड़बड़ी मिलने पर मशीन को सील कर दिया।
सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट गुरु प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में पेट्रोल पंप की जांच कर रही टीम ने बाधवा पेट्रोल पंप की जांच की, लेकिन यहां पर कोई गड़बड़ी नहीं मिली। इसके बाद टीम शिवपुरी रोड स्थित हाजी पेट्रोल पंप पहुंची। पंप संचालक ने दो दिन पूर्व ही शिकायत दर्ज कराई थी कि डीजल की एक मशीन खराब हो गई है। जब टीम ने जांच की जो पता चला कि डिस्पेंसर यूनिट के पल्सर कार्ड में अलग से बिजली कनेक्शन था।। इसे संदिग्ध मानते हुए डीजल की मशीन को सील कर दिया गया। टीम में जिला पूर्ति अधिकारी अनूप कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।