फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विद्यालय की चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सदर बाजार थाना इलाके में निर्माणाधीन विद्यालय भवन की चौथी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक के पुत्र राघवेंद्र ने धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया निवासी बाबूलाल अहिरवार (50) मजदूरी करते थे। पिछले दो माह से वे सदर बाजार इलाके में एक विद्यालय में काम कर रहे थे। उनके साथ पत्नी शीला और बहू प्रियंका भी यहां मजदूरी कर रहीं थीं। शनिवार की शाम काम पूरा कर तीनों घर लौटने की तैयारी में थे। इसी दरम्यान अचानक बाबूलाल भवन की चौथी मंजिल से नीचे गिर गए। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें