ककरबई। श्रावण मास के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत खरका से विगत बर्षों की भांति इस बार भी 37 रामभक्तों का जत्था बागेश्वर धाम के लिए पैदल रवाना हुआ। यात्रा शुरू करने के पूर्व सभी भक्तों ने गांव में स्थित हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन किया। इसके बाद सभी देवी-देवताओं के स्थान पर पहुंचकर पूजन-अर्चन करते हुए जय श्रीराम के जयकारे लगाए। भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा शुरू की। ग्रामवासियों ने हार-मालाएं पहनाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रधान प्रतिनिधि आत्माराम यादव, रवि विदुआ, रिंकू गुप्ता, राहुल खटीक, रामाधार यादव, अखिलेश कुशवाहा, परमानंद प्रजापति, देवेंद्र पुजारी, नंदकिशोर, सत्यप्रकाश पांचाल आदि मौजूद रहे। संवाद