मोंठ। थाना शाहजहांपुर क्षेत्र के ग्राम छपार में एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां खेलते समय विषैले जीव के काटने से 7 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। छत्रपाल सिंह की पुत्री सेजल पाल खेल रही थी, तभी किसी विषैले जीव ने उसे काट लिया। बालिका की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। संवाद