फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से फसलें सड़ीं, सदमे से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी/ललितपुर। तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त- व्यस्त कर दिया है। रपटा और पुलों पर पानी आने से आवागमन ठप है। फसलें सड़ने लगी हैं। किसान सदमे में हैं। झांसी के पूंछ में फसल की बर्बादी देख एक किसान की सदमे से मौत हो गई, जबकि मऊरानीपुर के सुखनई रपटे से एक युवक पानी में बह गया। ललितपुर के तालबेहट अंतर्गत बिजरौठा गांव में उर्द की फसल बर्बाद देख किसान राजाराम अहिरवार फूट-फूटकर रो पड़ा।
विज्ञापन

बारिश से नदी, नाले उफनाए हुए हैं। खेतों में बोई गई उर्द, मूंग, मूंगफली के अलावा अन्य फसलें चौपट होने के कगार पर आ गई हैं। पूंछ के महराजगंज ढेरी निवासी राजाराम वंशकार (57) ने करीब चार बीघे खेत में तिल की फसल लगाई थी। बारिश से खेत में पानी भर गया। इससे राजाराम तनाव में आ गया। वह बुधवार को खेत से घर लौटा। घर वालों ने खाना खाने को कहा, लेकिन उसने नहीं खाया। देर-रात सब सोने चले गए। राजाराम जागता रहा। फसल खराब होने के सदमे से रात में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है हार्ट अटैक से राजाराम की मौत हुई है। ब्यूरो
बारिश के चलते बेसिक के स्कूल आज अवकाश
झांसी। भारी बारिश के मद्देनजर जिले के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शुक्रवार का अवकाश घोषित कर दिया गया है। शिक्षक संगठनों ने बीएसए से स्कूलों में छुट्टी करने की मांग की थी। डीएम ने परिषदीय स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। शनिवार को विश्वकर्मा पूजा का अवकाश पहले से ही है। इसके बाद रविवार है। ऐसे में लगातार तीन दिनों का अवकाश हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें