फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार पलटी युवक की मौत, पत्नी, पुत्र और चालक घायल,

विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। थाना थरेट क्षेत्र के दतिया-सेंवढ़ा रोड पर चीना बंबा के पास अनियंत्रित कार खाई में जाकर पलट गई। हादसे में सवार एक युवक की मौत हो गई। युवक हिंदू जागरण मंच का संयोजक बताया गया है। वह पत्नि और बच्चे के साथ माधौगढ़ एक सगाई कार्यक्रम में जा रहा था, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में उसकी पत्नी, बच्चा तथा कार का चालक घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक एवं घायलों को इंदरगज्ञढ़ अस्पताल पहुंचाया जहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार आकाश सोनी (28) पुत्र नरेश सोनी निवासी दारूगर की पुलिया दतिया मंगलवार को से पत्नी ज्योति (25) तथा बेटा प्रियांश (3) के साथ जालौन जिला के माधौगढ में आयोजित अपनी साली के सगाई कार्यक्रम में जा रहा था। कार राममोहन भट्ट निवासी उनाव रोड दतिया चला रहा था। साथ ही वाहन में कार मालिक विक्रम दांगी भी सवार था। जब कार दतिया-सेंवढ़ा रोड पर चीना बंबा के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे चार पहिया वाहन को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होेकर सड़क से नीचे उतर गई और एक पत्थर पर चढ़कर खाई में जा गिरी, जिससे कार में सवार आकाश की मौत हो गई तथा उसकी पत्नी ज्योति, बच्चा प्रियांश एवं कार चालक राममोहन घायल हो गए। मृतक हिंदू जागरण मंच का संयोजक था। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर थरेट पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व घायलों को इंदरगढ़ अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें जिला चिकिक्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें