फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: किसान के घर घुसा कोबरा, सपेरे ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम धवाकर में एक किसान के कच्चे घर में कोबरा निकलने से परिवार में दहशत फैल गई। यह घटना किसान प्रतिपाल सिंह परिहार के घर में हुई। उनके घर में सांप दिखाई दिया था। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने मध्य प्रदेश के सगरवारा गांव से एक सपेरे को बुलाया। सपेरा मौके पर पहुंचा और कोबरा को पकड़ने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सपेरे ने कोबरा को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। सांप को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें