झांसी। रेलवे स्टेशन पर सोमवार तड़के 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। इंजीनियरिंग विभाग ने पेट्रोलिंग के दौरान शव देख इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। जीआरपी व आरपीएफ मौके पर पहुंची। मृतक के पास न टिकट मिला न कोई ऐसा दस्तावेज मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। जीआरपी प्रभारी रावेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद