फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा प्रतिनिधि की नौकरी के नाम पर ठगी

Thu, 28 Aug 2014 05:31 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बनाए जाने के नाम पर तीस हजार रुपये की ठगी की गई है। इस मामले में एक व्यक्ति ने विकास भवन में अपनी समस्या बताई।
विज्ञापन

करारी निवासी राघवेंद्र अहिरवार ने बताया कि पिछले दिनों उसका टेलीफोन पर साक्षात्कार लिया गया। उसे ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के पद पर साढ़े बाइस हजार रुपये मासिक स्थायी वेतन पर तय कर दिया गया। उसे बताया गया कि सिक्योरिटी राशि जमा कराने के बाद उसे मोबाइल फोन और लैपटॉप दिया जाएगा। इसके बाद उसे बैंक आफ अमेरिका का एक अकाउंट नंबर बताया गया कि उसमें सिक्योरिटी राशि जमा कर दें। साथ ही सुविधा दी गई कि यदि उक्त बैंक शहर में नहीं है तो अन्य बैंक में भी राशि जमा की जा सकती है। यह भी कहा गया कि यदि दो दिन के अंदर पैसा जमा नहीं होता है तो नियुक्ति पत्र निरस्त कर दिया जाएगा। इस पर राघवेंद्र ने आनन - फानन में स्थानीय बैंक में करीब तीस हजार रुपयेे फोन पर बताए गए अकाउंट में जमा कर दिए, लेकिन अब उसका फोन रिसीव नहीं किया जा रहा है। राघवेंद्र ने उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें