झांसी। पारे का उतार- चढ़ाव और चिपचिपी उमस लोगों को परेशान कर रही है। रविवार को कड़कती धूप में तापमान अधिकतम 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि, आसमान में बादल आते- जाते रहने के कारण लोगों को ज्यादा गर्मी नहीं झेलनी पड़ी थी, लेकिन रविवार को तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस और बढ़ गया और मौसम भी पूरी तरह से साफ हो गया, जिससे लोगों को दोपहर की कड़ी धूप का सामना करना पड़ा। चिपचिपाहट भरी उमस के बीच लोग बेहाल हो गए। वायुमंडल में अधिकतम आर्र्दता भी 85 प्रतिशत से ऊपर रहने के कारण लोग उमस के चलते पसीना- पसीना हो गए। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंचा मानसून कमजोर पड़ गया है, जिससे यह स्थिति बनी है।