फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल आडिट में लगी अधिकारियों की ड्यूटी

Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिलाधिकारी गौरव दयाल ने तहसील दिवस के बाद गांवों में विकास कार्यों के सोशल आडिट के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन

माह के प्रथम मंगलवार एक जनवरी 2013 को जिलाधिकारी मऊरानीपुर के ग्राम बरुआमाफ का सोशल आडिट करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी बंगरा के ग्राम संतपुरा, जिला विकास अधिकारी मोंठ के ग्राम गढ़ूका व परियोजना निदेशक डीआरडीए गुरसरांय ब्लाक के ग्राम हैवतपुरा में सोशल आडिट के दौरान विकासकार्यों का सत्यापन करेंगे। तीसरे मंगलवार 15 जनवरी को मुख्य विकास अधिकारी गुरसरांय ब्लाक के ग्राम पसौरा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बड़ागांव के ग्राम टांकोरी, एसडीएम झांसी बबीना के बरुआपुरा, एसडीएम मोंठ ग्राम तालौड़ में, एसडीएम टहरौली चिरगांव ब्लाक के ग्राम मढ़ा डिलावली, एसडीएम मऊरानीपुर बंगरा के ग्राम भकौरो, एसडीएम गरौठा बामौर के ग्राम गोकुल, जिला विकास अधिकारी चिरगांव के ग्राम भरतपुरा एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए मोंठ के ग्राम बुढ़ावली में सोशल आडिट करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें