कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
झांसी और ललितपुर जिले में कोरोना वायरस के नए मरीजों के सामने आने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को दोनों जनपदों में 991 मरीज सामने आए और 18 संक्रमितों की मौत भी हुई है। इनमें झांसी में 880 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया गया, जबकि 14 संक्रमितों की सांसें थम गईं। वहीं, ललितपुर में 111 नए मरीज मिले और 4 की मौत हुई है।