फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी मंडल में 916 चेन पुलिंग करते पकड़े, 2.51 लाख जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। झांसी मंडल में जनवरी से जून 2025 तक बिना उचित कारण अलार्म चेन खींचने (एसीपी) वाले 916 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके विरुद्ध रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसके साथ ही पकड़े गए लोगों से 2,51,140 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि अभियान के तहत जनवरी से जून की अवधि में ग्वालियर स्टेशन पर 332, झांसी पर 143, ललितपुर पर 105, मुरैना पर 104, चित्रकूट पर 75, बांदा पर 51, महोबा पर 48, झांसी लोको पर 24, उरई पर 21, खजुराहो पर आठ तथा भीमसेन स्टेशन पर पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें