फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चार दिन में 90 करोड़ के गुलाबी नोटों ने बदला रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर बैंकों द्वारा 2000 रुपये के नोट जमा कराए जा रहे हैं। जनपद में चार दिनों के भीतर 90 करोड़ चार लाख रुपये मूल्य के दो हजार के नोट बैंकों के पास आ चुके हैं। इसमें से शुक्रवार को 23 करोड़ 70 लाख रुपये की नकदी जमा हुई।
दो हजार के नोट जमा करने की प्रक्रिया की शुरुआत मंगलवार को हुई थी। चार दिनों के भीतर ही जिले की 210 बैंक शाखाओं में 90 करोड़ चार लाख रुपये के नोट बैंकों में जमा हो चुके हैं। इसमें से 52 करोड़ रुपये की धनराशि लोगों ने अपने बैंक खातों में जमा कराई, जबकि बाकी रकम बदलवाई। वहीं, बाजारों में भी दो हजार के नोटों की जमकर आवक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रणी जिला प्रबंधक अजय कुमार शर्मा ने बताया कि बैंकों में आसानी से दो हजार के नोट जमा किए जा रहे हैं। आरबीआई के निर्देश पर नोट बदलवाने वालों से कोई आईडी प्रूफ भी नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें