झांसी। सोमवार को जिले में कोरोना के 3344 नमूनों की जांच हुई, जिसमें नौ में इस महामारी का संक्रमण पाया गया। इसके अलावा 11 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक 10,283 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया जा चुका है। इनमें से 9946 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले का रिकवरी रेट 96.72 प्रतिशत है। जिले में वर्तमान में 163 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 26 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। जिले में अब तक 174 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।