फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 820 दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता घर बैठकर करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
- 14 व 15 मई को पोलिंग पार्टियां मतपत्र लेकर घर पर पहुंचेंगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लोकसभा चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के 820 मतदाता अपने घर पर बैठकर ही मतदान में हिस्सा लेंगे। यह सुविधा निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दिव्यांग व 85 साल से अधिक आयु के मतदाताओं को दी जा रही है। 14 व 15 मई को पोलिंग पार्टियां इन मतदाताओं के घर पहुंचकर मतदान कराएंगी।
ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए आयोग की ओर से कई व्यवस्थाएं की गईं हैं। इसके तहत बूथ तक आने में अक्षम दिव्यांग और 85 साल से अधिक आयु के मतदाताओं को उनके घर से वोट डालने की सुविधा दी गई है। इसके चलते झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं के 85 साल से अधिक आयु के 505 और 315 दिव्यांग वोटर घर से ही वोट डालेंगे। 14 और 15 मई को पोलिंग पार्टियां इनके घर पहुंचकर मतपत्र के जरिये मतदान कराएंगी। इसके बाद मतपत्रों को कोषागार में सुरक्षित रख दिया जाएगा। चार जून को मतगणना के दौरान इनके वोट गिने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
कहां कितने मतदाता...
विधानसभा 85 से अधिक आयु के दिव्यांग योग
बबीना 52 18 70
झांसी 69 30 99
मऊरानीपुर 53 21 74
ललितपुर 102 72 174
महरौनी 229 174 403
योग 505 315 820
0000000000
820 दिव्यांग व 85 साल से अधिक आयु के मतदाताओं से बीएलओ के जरिये फार्म 12-डी भरवाए गए हैं। 14 व 15 मई को पोलिंग पार्टियां इन मतदाताओं के घर जाकर मतपत्र के जरिये मतदान कराएंगी। इसके लिए अलग से पोलिंग पार्टियों का गठन कर दिया गया है।
- वरुण कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें