उर्स मेला में महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़
ललितपुर। हजरत बाबा सदनशाह के उर्स में सादा वर्दी में तैनात एक महिला कांस्टेबिल के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने नझाई बाजार निवासी दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली में तैनात एक महिला कांस्टेबिल ने तहरीर में बताया कि वह सादा कपड़ों में सदनशाह मेला मस्जिद के पास ड्यूटी पर तैनात थी, तभी नझाई बाजार निवासी सचिन व स्वतंत्र कुमार जैन आए और उनका पीछा करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालकर छेड़छाड़ कर परेशान करने लगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।