झांसी। लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को शिवसेना की बैठक हुई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं।
कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव अशोक मित्तल ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव संजीव तिवारी ने कहा कि केंद्र व महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना गठबंधन धर्म का पालन करती आ रही है। भाजपा को उत्तर प्रदेश में शिवसेना के लिए सीटें छोड़नी चाहिए। इस मौके पर सोहन लाल शर्मा, गोल्डी, बबलू, हरीराम शर्मा, आकाश कोष्टा, रवि रायकवार, प्रशांत, अतुल तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन महिला प्रभारी उमा कुशवाहा ने किया। आभार जिला प्रमुख राजकुमार साहू ने जताया।