फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 80 हजार किसानों को मिलेगी सम्मान निधि की 17वीं किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। करीब चार माह के इंतजार के बाद अब कुछ ही दिनों में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त मिल जाएगी। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनपद के कुल करीब 80 हजार किसानों को इसका फायदा मिलेगा। लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी माह में किसानों के खाते में यह रकम भेजी गई थी। केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि की शुरुआत की थी। इसके जरिये किसानों को हर साल छह हजार रुपये दिए जाते हैं। सिर्फ उन्हीं किसानों को इसका लाभ दिया जा रहा है, जिनके नाम फसली खसरे में दर्ज हैं। जनपद में करीब 80 हजार किसान इस सूची में शामिल हैं। उपनिदेशक कृषि महेंद्र पाल सिंह का कहना है कि सरकार की ओर से रकम जारी होने के साथ ही निधि पात्र किसानों के खाते में चली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें