फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चिरगांव में पीएम आवास योजना से बनेंगे 746 घर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव। विकासखंड चिरगांव की सभी 63 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 746 आवास बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। यह लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए है। योजना के करीब 50 फीसदी प्रस्ताव मिल चुके हैं। खंड विकास अधिकारी रामकुमार वर्मा ने बताया कि कोई भी ग्राम पंचायत इस योजना से वंचित नहीं है। सभी 63 ग्राम पंचायतों में पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने की प्रक्रिया जारी है। पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। वीबीजी रामजी योजना के तहत 90 दिन की मजदूरी के 27 हजार रुपये भी दिए जाएंगे। इस प्रकार, कुल 1.47 लाख रुपये का लाभ प्राप्त होगा। योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें