फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 साल के अशोक की छड़ी से गिरे 72 साल के राम सेवक, गुलाटी मार दोबारा बॉल पर हुए काबिज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को जेडीएफए वेटर्नस-ए और जेडीएफए वेटर्नस-बी के बीच मुकाबला हुआ। दोनों ही टीमों में 50 से 85 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुकाबले में बुजुर्ग खिलाड़ियों के खेल को देखते हुए मुुख्य संरक्षक डॉ. रोहित पांडेय ने प्रत्येक गोल पर एक हजार रुपये का इनाम देने के घोषणा कर दी।
विज्ञापन

मुकाबले के दौरान जेडीएफए वेटर्नस-ए टीम के 72 वर्षीय राम सेवक रजक के पास बॉल आते ही गोल करने के लिए बॉल लेकर दौड़े लेकिन बीच मैदान पर पहुंचते ही विपक्षी टीम के 65 वर्षीय अशोक कन्नौजिया ने पीछे से बॉल को लेने का प्रयास किया तो अशोक की टांग से राम सेवक रजक बुरी तरह से गिर गए। लेकिन इस उम्र में भी उन्होंने युवाओं के जोश को पीछे छोड़ते हुए गुलाटी मार कर बॉल पर दोबारा से काबिज हो गए। यह देखकर स्टेडियम में मौजूद आयोजक और दर्शकों ने तालियां बजाकर हौसला अफजाई की। वहीं कई दर्शक तो मैदान में पीठ थपथपाने के लिए दौड़ पड़े। वहीं वेटर्सन-बी टीम के 57 साल के गोलकीपर भवानी शंकर ने ऐसे नजारा पेश किया कि सभी अचंभित रह गए। हुआ यूं कि वेटर्सन-ए के बुजुर्ग खिलाड़ी ने गेंद में किक मारकर गोल पोस्ट की ओर बॉल को फेंका तो गोलकीपर ने डाइव मारते हुए गेंद को गोलपोस्ट के बाहर फेंक दिया। इस दौरान वह गिरकर चुटहिल हो गए लेकिन तुरंत ही खड़े होकर गेंद और गोल को निहारने लगे। यह नजारा देखकर सभी दर्शकों ने सीट से खड़े होकर तालियां बजाते हुए हौसला अफजाई की। मुकाबले के दौरान सभी ने बुजुर्ग खिलाड़ियों के खेल की प्रशंसा की। मुकाबले में जेडीएफए वेटर्नस- बी की टीम 4-3 से विजयी हुई।
मैच के दौरान शहंशाह उल हक मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर बृजेंद्र यादव, तनवीर, जस्टिन सिंह, अतीक अंसारी, संजय पास्कल, अफरोज, मातादीन, इब्राहीम खान, मुकेश श्रीवास्तव, मोहम्मद सईद आदि मौजूद रहे। सचिव वहीद खाने ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि मुकाबले में जेडीएफए वेटर्नस-ए की टीम ने जेडीएफए वेटर्नस-बी को 4-3 से पराजित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें