झांसी। जिले में 72 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4405 पहुंच गया है।
झांसी में कोरोना वायरस का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को 3563 जांचें हुईं। इसमें आरटीपीसीआर मशीन से 436, ट्रू नेट से 60 और एंटीजन किट से 3067 सैंपलों की जांच की गई। जांचों में 72 नए कोरोना पॉजिटिव केस निकलकर सामने आए। राहत भरी खबर ये रही कि वायरस से किसी की भी जान नहीं गई। अब झांसी में संक्रमितों का आंकड़ा 4405 पहुंच गया है। रविवार को 39 मरीजों को डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। मौजूदा समय में 822 एक्टिव केस बचे हैं।