फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: बेतवा विहार में 72 फ्लैटों की मिलेगी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बेतवा विहार आवासीय योजना के टू बीएचके एवं थ्री बीएचके फ्लैटस का आवंटन जल्द जेडीए आरंभ करने जा रहा है। इस श्रेणी के खाली पड़े फ्लैट चिन्हित कर लिए गए हैं। इसके साथ ही इनकी मूल्य सीमा भी तय हो गई है। प्राधिकरण अफसरोें के मुताबिक सभी श्रेणी में कुल 72 फ्लैट चिन्हित किए गए हैं। इनके लिए जल्द पंजीकरण आरंभ होगा।
विज्ञापन

बूढ़ा के पास स्थित जेडीए की इस आवासीय योजना में लोगों की काफी दिलचस्पी रही है। इस वजह से आवासीय योजना के अधिकांश फ्लैट और प्लाट बिक चुके। अभी तीन मंजिली टॉवर में कुछ फ्लैट्स जेडीए के पास बचे हैं। अब जेडीए ने इनके आंवटन की प्रक्रिया आरंभ की है। जेडीए अफसरों के मुताबिक टू बीएचके के 49, थ्री बीएचके के 18 समेत अन्य श्रेणी के फ्लैट उपलब्ध होंगे। इनमें टू बीएचके फ्लैट्स की कीमत करीब 25 लाख जबकि थ्री बीएचके फ्लैट्स की कीमत करीब 35-37 लाख के बीच रहेगी। जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव का कहना है कि जल्द ही इनका पंजीकरण आरंभ हो जाएगा।
आवासीय योजना के लिए लगाई गई लिफ्ट
आवासीय योजना में रहने वालों के लिए हर टॉवर पर लिफ्ट भी लगाई गई है। इससे ऊपरी मंजिल पर रहने वाले आवंटियों को सहूलियत होगी। प्राधिकरण अफसरों के मुताबिक लिफ्ट की सुविधा इस माह से आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें