फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाज गिरने से महिला की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाज गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। जाखलौन थानांतर्गत धौर्रा चौकी क्षेत्र के भारौनी गांव में गाज गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि, उसका पुत्र घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार भारौन गांव निवासी कुसुम बाई पत्नी पूरन यादव उम्र 45 वर्ष अपने बड़े पुत्र चंद्रपाल उर्फ गोलू के साथ घर के पास बने बाड़े में मक्का की गुड़ाई कर रही थी। इसी दौरान शाम छह बजे बारिश होने के साथ ही तेज आवाज के साथ नीम के पेड़ पर गाज गिर पड़ी। इससे मां और बेटे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि, गोलू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें