फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2,175 नमूनों की हुई जांच, 70 पॉजिटिव निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। पहले जहां रोजाना औसतन सात सौ नमूनों की जांच होती थी, तो वहीं अब प्रतिदिन दो हजार से अधिक नमूने जांचे जा रहे हैं। पहले लगभग सात सौ नमूनों की जांच में 60-70 पॉजिटिव पाए जाते थे, तो अब दो हजार से अधिक जांच में इतने पॉजिटिव मिल रहे हैं। बुधवार को जिले में 2,175 नमूनों की जांच की गई। इनमें 70 पॉजिटिव मरीज सामने आए। इसके अलावा स्वस्थ होने पर 58 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। जबकि, अब तक 2096 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया जा चुका है और इनमें से 1,123 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में 911 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें