फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: हीराकुंड एक्सप्रेस से पकड़ी गई 65 किलो 522 ग्राम चांदी, बिलासपुर से तस्करी कर मथुरा ले जा रहे थे आरोपी

Tue, 25 Apr 2023 04:00 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

ट्रेन में तीन युवकों के पास से 50 लाख रुपये की चांदी पकड़ी है। इसे जीएसटी विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में आरपीएफ की टीम ने बीती रात ट्रेन में तीन युवकों के पास से 50 लाख रुपये की चांदी पकड़ी है। इसे जीएसटी विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। आरपीएफ को सूचना मिली थी कि 20807 हीराकुंड एक्सप्रेस में कुछ लोग भारी मात्रा में चांदी की तस्करी कर ले जा रहे हैं। इस पर आरपीएफ निरीक्षक रवींद्र कौशिक और डिटेक्टिव विंग की शिप्रा की अगुवाई में सघन चेकिंग अभियान शुरू कराया गया।

 

इस दौरान जनरल कोच में तीन युवकों के पास से उनके बैग में 65 किलो 522 ग्राम वजन के चांदी के बिस्किट बरामद हुए, जिनकी कीमत 50 लाख 84 हजार रुपये आंकी गई है। युवक आशीष, नीरज और ऋषि चांदी को बिलासपुर से मथुरा ले जा रहे थे। वे चांदी से जुड़े कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके। पकड़ी गई चांदी जीएसटी के हवाले कर दी गई है।

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें