फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: होली पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेन, मिल सकेंगी आरक्षित सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। होली पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वालों के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही साप्ताहिक ट्रेन के फेरे भी होली पर होने वाली भीड़ को देखते हुए बढ़ाए गए हैं। मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि होली का त्योहार देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं, जिनमें सभी श्रेणी के कोच लगाए गए हैं।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 27 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को किया जाएगा। वहीं, बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा। गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 15, 22 व 29 मार्च को प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। यह गाड़ी लोकमान्य तिलक से चलकर शनिवार सुबह 7.15 बजे झांसी पहुंचेगी। वहीं, वापसी में गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 16, 23 व 30 मार्च को प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा। यह गाड़ी शनिवार को गोरखपुर से चलकर रविवार को सुबह 10 बजे झांसी पहुंचेगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन 14, 21 व 28 मार्च को प्रत्येक बृहस्पतिवार को किया जाएगा। यह गाड़ी बृहस्पतिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से चलकर शुक्रवार रात 10 बजे झांसी पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 16, 23 व 30 मार्च को प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा। यह गाड़ी गोरखपुर से चलकर मध्य रात्रि रविवार को 2.10 बजे झांसी स्टेशन पहुंचेगी। इसके साथ ही पुणे-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 20 व 27 मार्च को प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। यह गाड़ी पुणे से चलकर बृहस्पतिवार को रात 3.25 बजे झांसी पहुंचेगी। वहीं, वापसी में कानपुर सेंट्रल-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 21 व 28 मार्च को प्रत्येक बृहस्पतिवार को किया जाएगा। यह गाड़ी कानपुर से चलकर बृहस्पतिवार को ही दोपहर 1.25 बजे झांसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- चित्रकूट के लिए चलेगी मेला स्पेशल ट्रेन
झांसी। चित्रकूट धाम कर्वी में आगामी माघ अमावस्या मेला को देखते हुए रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-चित्रकूट मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 9 मार्च को रात 8.10 बजे झांसी से प्रस्थान करेगी। जो ओरछा, बरुआसागर सहित अन्य सभी स्टेशन पर ठहराव के साथ मध्य रात्रि 3.5 बजे चित्रकूट पहुंचेगी। मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इसके अलावा जरूरत पड़ने पर झांसी-बांदा मेमू को 9 से 11 मार्च तक चित्रकूट धाम कर्वी तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें