कोरोना वायरस की जांच कराते लोग
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण ने साल 2021 के तीन महीनों के दरम्यान बुधवार को झांसी पर सबसे बड़ा हमला बोला है। कोरोना के 5,089 नमूनों की जांच की गई और इनमें से 56 में इस महामारी का संक्रमण पाया गया है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,771 पर पहुंच गई है। हालांकि, इनमें से 10,370 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 227 पर पहुंच गई है।