फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शराब पीने से बीवी और बच्चों ने रोका, जहर खाकर दे दी जान

Sat, 26 Aug 2023 08:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

शराब पीने से मना करने पर एक 55 साल के मजदूर ने जहरीला पदार्श खाकर अपनी जान दे दी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक राधेलाल रजक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबीना थाना इलाके में शराब पीने से मना करने पर एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। बबीना के लुहरयाना मुहल्ला निवासी राधेलाल रजक (55) मजदूरी करते थे। वह शराब पीने के आदी थे। 

विज्ञापन


शुक्रवार को भी उन्होंने शराब पी रखी थी। इसके बाद भी और शराब पीने जा रहे थे। इस पर परिजनों ने उन्हें टोका। इस पर उन्होंने घर में जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वे बेसुध हो गए। इस पर परिवार के लोग उन्हें आनन-फानन बबीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर भागे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि मृतक के एक बेटी और एक बेटा है। दोनों की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें