गुरसराय। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरसराय खंड विकास परिसर में सामूहिक विवाह संपन्न हुए। विधायक जवाहरलाल राजपूत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल, ब्लॉक प्रमुख बामौर, चंद्रभान अहिरवार ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर बोलते हुए विधायक जवाहरलाल राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस अनूठी पहल का पूरे प्रदेश में स्वागत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीबों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि झांसी आगमन पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि गरीबों के हित में चलाई गई जा रही योजनाओं में धन की कमी आने नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख टीकाराम पटेल, चंदभान अहिरवार ने भी संबोधित किया। परगना अधिकारी अवनीश तिवारी ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विवाहित जोड़ों के परिजन, एडीओ समाज कल्याण निखिल तिवारी उपस्थित रहे। संवाद